पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाटक और गीतों से स्वच्छता के लिए लोगों को किया जागरूक

नाटक और गीतों से स्वच्छता के लिए लोगों को किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खान सुरक्षा महानिदेशालय के निर्देश पर परसा ईस्ट व केते बासेन में 1 से 15 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा यूनिट प्रमुख सत्यप्रकाश के मार्गदर्शन में मनाया गया। स्वच्छता ध्वज के ध्वजारोहण के साथ पखवाड़े की शुरूआत हुई। इस दौरान माइंस एवं आसपास के गांवांंे में लोगोंे के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ शैलजा प्रकाश ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सुरक्षा अधिकारी राम जयपाल सिंह द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में माइंस, वॉशरी, सरगुजा रेलवे कॉरीडोर के कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान नाटक और गीतों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। खान प्रबंधक बिपिन कुमार सिंह ने स्वच्छता के आंकड़ों से सभी को अवगत कराया। मानव संसाधन प्रमुख केके दुबे ने कहा कि स्वच्छता के प्रति आज जो एक अच्छा परिदृश्य हुआ है यह केवल इस पखवाड़े तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। विपुल धौलाखंडी ने स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए उपस्थित कर्मचारियों से बड़े स्तर पर अभियान चलाने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...