- Hindi News
- National
- सेंट्रल जेल में उल्टी दस्त के 3 और बंदी मिले, मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती
सेंट्रल जेल में उल्टी-दस्त के 3 और बंदी मिले, मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती
सेंट्रल जेल में उल्टी-दस्त के 3 और बंदी मिले, मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती
अंबिकापुर| सेंट्रल जेल में उल्टी-दस्त का प्रकोप थम नहीं रहा है। यहां रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं। शनिवार को तीन बंदियों को उल्टी-दस्त से पीड़ित होने पर मेडिकल कालेज अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेडिकल कालेज अस्पताल में पहले ही 18 बंदी भर्ती हैं। इससे यहां उल्टी-दस्त से भर्ती होने वाले बंदियों की संख्या 21 हो गई है। जेल के अस्पताल में भी कई बंदियों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सुखसाय कंवर, विनोद कुजूर व रितेश गुप्ता को सुबह उल्टी दस्त की शिकायत हुई। तीनों को पहले जेल के अस्पताल में ले जाया गया। तीनों की हालत गंभीर थी। इससे तीनों को वहां से मेडिकल कालेज अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। इसी प्रकार वहां कुछ और बंदी उल्टी-दस्त से पीड़ित मिले हैंं। उनका वहीं पर इलाज चल रहा है।