पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानिकप्रकाशपुर में पहाड़ी कोरवा ग्रामीण की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

मानिकप्रकाशपुर में पहाड़ी कोरवा ग्रामीण की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| दो दिन पहले शहर से लगे ग्राम मानिकप्रकाशपुर में पहाड़ी कोरवा 45 वर्षीय सोनसाय की हुई हत्या के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चोरी का आरोप लगाए जाने से नाराज होकर ग्राम लालमाटी के महादेवडुगू निवासी फिटको कोरवा 30 वर्ष ने टांगी से मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद मृतक सोनसाय का मोबाइल व टांगी लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी गांव में शराब पीने के दौरान एक ग्रामीण से विवाद कर रहा था। इसी दौरान उसने नशे में सोनसाय की हत्या करने की बात बताई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घेराबंदी कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...