पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत बाइक से गिरे ग्रामीण की गई जान

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत बाइक से गिरे ग्रामीण की गई जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसे में घायल होने से मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती एक युवक सहित दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। । पहला हादसा धौरपुर के जोरी के पास हुआ जिसमें ट्रैक्टर पलटने से दबकर दो युवक घायल हो गए थे। दूसरा हादसा बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत ग्राम लुरगी के पास हुआ जिसमें बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से िपता-पुत्र घायल हो गए थे। हादसे में घायलों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि धौरपुर थाना अंतर्गत ग्राम रघुपुर निवासी इंदर साय शुक्रवार की शाम को अपने साथी विवेक, राजेश व मुनेश के साथ ग्राम विमला से ट्रैक्टर में बैठकर वापस घर जा रहा था। सभी सोसाइटी से चावल लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम जोरी के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। इंदर व राजेश दबकर घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। पता चलने पर दोनों के परिजन भी पहुंच गए। यहां इलाज के दौरान इंदर की रात में मौत हो गई। दूसरा हादसा बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत ग्राम लुरगी के पास शुक्रवार की शाम को हुआ।

पुलिस ने बताया कि रामचंद्रपुर निवासी 50 वर्षीय मनोज प्रसाद गुप्ता शुक्रवार को अपने पुत्र ललीत गुप्ता 20 वर्ष के साथ बाइक में रामानुजगंज से वापस अपने घर जा रहा था। लुरगी के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों को रामानुजगंज अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने से डाक्टरों द्वारा रिफर कर दिए जाने पर परिजनों ने मनोज को मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...