पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गाज की चपेट में आने से झुलसे युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

गाज की चपेट में आने से झुलसे युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| गाज की चपेट में आने से झुलसे एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भटगांव निवासी 18वर्षीय रामचरितर पिता रामप्रसाद रविवार को दोपहर में बाजार तरफ से पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक शुरू हुई बारिश के दौरान पास में आकाशीय बिजली गिरी और चपेट में आकर वह झुलस गया। परिजन उसे भटगांव अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने से डाक्टरों द्वारा रिफर कर दिए जाने पर परिजन उसे मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर ले आए लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंबिकापुर पुलिस ने जीरो में मर्ग कायम कर प्रकरण भटगांव थाने को भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...