अंबिकापुर| सेंट्रल जेल के एक और बंदी की उल्टी-दस्त से पीड़ित पर सोमवार को मेडिकल काॅलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित बंदी को रविवार की शाम को ही सेंट्रल जेल के अस्पताल से लाकर मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नहीं संभली और सोमवार की शाम को उसने दम तोड़ दिया। इससे उल्टी-दस्त से पीड़ित मृतक बंदियों की संख्या दो हो गई है। इससे पहले एक बंदी की मौत हो चुकी है। उधर तीन और बंदियों को उल्टी-दस्त से पीड़ित होने से सोमवार को मेडिकल कालेज अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। जेल में रोज उल्टी-दस्त के मरीज मिल रहे हैं। जेल प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा हालात नियंत्रण में होने का दावा किया जा रहा है लेकिन स्थिति ऐसी नजर नहीं आ रही है। 28 वर्षीय गोपाल राम गोड जशपुर जिले के चटकपुर गांव का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से जशपुर जेल से उसे संेट्रल जेल अंबिकापुर में लाकर शिफ्ट किया था।