पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी की बदौलत देश में आई संचार क्रांति

राजीव गांधी की बदौलत देश में आई संचार क्रांति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में एआईसीसी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश में संचार क्रांति लाने में राजीव गांधी की बड़ी भूमिका रही।

सूचना और प्रौद्योगिकी को देश के हर हिस्से में पहुंचाने कई योजनाएं बनाई गई जिससे देश में संचार क्राति का तेजी से विकास हुआ। हर हाथ में मोबाइल हो या अन्य सुविधाएं ये राजीव गांधी की ही देन है। वे कहा करते थे विकास का संबंध उद्योगों, बांधों और सड़कों से नहीं है, उसका संबंध लोगों से है। विकास में मानवीय पहलू का सबसे अधिक महत्व है। उनके इस सोच को हमें अपने जीवन और कार्यों में उतारने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, महामंत्री अरूण मिश्रा, हेमंत सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, सत्येन्द्र तिवारी, संजीव मंदिलवार, प्रमोद चौधरी, अनिल चन्द्र शुक्ला, इन्द्रजीत सिंह धंजल आदि उपस्थित थे।

पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

आदित्येश्वर को मिली को-आर्डिनेटर की जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव को एआईसीसी ने डाटा एनॉलेटिक्स विभाग का को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। कांग्रेस नेताओं ने इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं ने इस खबर के बाद आदित्येश्वर शरण सिंह देव का स्वागत किया।

भास्कर संवाददाता|अंबिकापुर

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में एआईसीसी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश में संचार क्रांति लाने में राजीव गांधी की बड़ी भूमिका रही।

सूचना और प्रौद्योगिकी को देश के हर हिस्से में पहुंचाने कई योजनाएं बनाई गई जिससे देश में संचार क्राति का तेजी से विकास हुआ। हर हाथ में मोबाइल हो या अन्य सुविधाएं ये राजीव गांधी की ही देन है। वे कहा करते थे विकास का संबंध उद्योगों, बांधों और सड़कों से नहीं है, उसका संबंध लोगों से है। विकास में मानवीय पहलू का सबसे अधिक महत्व है। उनके इस सोच को हमें अपने जीवन और कार्यों में उतारने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, महामंत्री अरूण मिश्रा, हेमंत सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, सत्येन्द्र तिवारी, संजीव मंदिलवार, प्रमोद चौधरी, अनिल चन्द्र शुक्ला, इन्द्रजीत सिंह धंजल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...