पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सरगुजा के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सरगुजा के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| पीजी कालेज मैदान में सरगुजा तीरंदाजी संघ के तत्वाधान में चल रही संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता रविवार को सम्मन्न हो गई। प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में सरगुजा सहित अन्य जिलों से 45 खिलाड़ियों ने निशानेबाजी का कौशल दिखाया। प्रतियेागिता में सरगुजा जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सीनियर बालिका वर्ग में सरगुजा जिले की सोनमाइका टोप्पो, जूनियर बालिका वर्ग में सरगुजा जिले की ऐश्वर्या खेस व सब जूनियर बालिका वर्ग में भी सरगुजा जिले की पूजा तिर्की प्रथम रहीं। इसी प्रकार सब जूनियर बालक वर्ग में सरगुजा जिले के अनुराग गुप्ता, जूनियर बालक वर्ग में सरगुजा जिले के अभिषेक सोनी प्रथम रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि महापौर डा. अजय तिर्की, अध्यक्ष शैलेंद्र सिंहदेव, विशिष्ट अतिथि नगर निगम के सभापति शफी अहमद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

खबरें और भी हैं...