पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिलासपुर के उत्तम मिश्रा बने चैंपियन दुर्ग के धनंजय व अाशुतोष भी विजेता

बिलासपुर के उत्तम मिश्रा बने चैंपियन दुर्ग के धनंजय व अाशुतोष भी विजेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में चल रही महाराजा एमएस सिंहदेव स्मृति राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बिलासपुर के उत्तम मिश्रा चैंपियन रहे। प्रतियोगिता में उन्हें सर्वाधिक 6 अंक मिले। दुर्ग के एस धनंजय, आशुतोष बनर्जी व राजनांदगांव के रजनीकांत बक्सी क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौंथे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय वरीयता प्राप्त 38 खिलाड़ियों के अलावा कुल 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सोमवार को प्रतियोगिता के सामपन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

छत्तीसगढ़ चेस एसोसिएशन के निर्देशन में यूनाइटेड शतरंज संघ और महाराजा स्व. एमएस सिंहदेव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रतियोगिता में फाइनल राउंड खेला गया जिसमें बिलासपुर के उत्तम मिश्रा प्रतियोगिता के विजेता बने। पूरी प्रतियोगिता में विरोधी खिलाड़ियों पर दबदबा बनाए रखा और आखिरी रांउड तक वे हावी रहे। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। महापौर डा. अजय तिर्की व निगम के सभापति शफी अहमद कार्यक्रम ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए आगे भी इसी तरह से खेल जारी रखने को कहा। मेयर ने खिलाड़ियों को कहा कि हार व जीत से निराश होने की बजाय अपने खेल में निखार कैसे आ सकता है, इस पर ध्यान देना चाहिए। इससे एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है। सभापति शफी अहमद ने खिलाड़ियों के साथ आयोजन समिति को प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर गिरधरलाल देशमुख जबकि उनके सहयोगी नेशनल आर्बिटर हेमंत खुटे व एस भगत थे।

प्रतियोगिता में छग के 38 अंतर्राष्ट्रीय सहित कुल 70 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने किया शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित।

प्रतियोगिता में टॉप टेन में रहे इन खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से किया प्रभावित

प्रतियोगिता में टॉप टेन में रहे खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। प्रतियोगिता में रायगढ़ के वत्सल अग्रवाल, प्रियांशु शेखर, दुर्ग के अंशुल उपप्पल, शिवशंकर शर्मा, बिलासपुर के योगेश देवांगन व सरगुजा के शिवम सिन्हा टॉप टेन में रहे। प्रतियोगिता में जूनियर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने कई वर्गों में आयोजन किया गया। इसमें बालिका वर्ग में रायगढ़ की प्रेरणा मिश्रा, बालक वर्ग में महासमुंद के चंदन विश्वकर्मा, अंडर 13 में बालिका वर्ग में सरगुजा की सुनीता सिन्हा, बालक वर्ग में दुर्ग के राहुल शर्मा, अंडर 15 में बालिका वर्ग में रायगढ़ की महिमा जायसवाल व बालक वर्ग में ओम आदित्य साहू विजेजा रहे। इसी तरह से अंडर 17 में सरगुजा की पूजा बघेल विजेता रहे। प्रतियोगिता में बेस्ट वेटरन के लिए रायपुर के पीएल शास्त्री को पुरस्कृत किया गया।

भास्कर संवाददाता|अंबिकापुर

शहर में चल रही महाराजा एमएस सिंहदेव स्मृति राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बिलासपुर के उत्तम मिश्रा चैंपियन रहे। प्रतियोगिता में उन्हें सर्वाधिक 6 अंक मिले। दुर्ग के एस धनंजय, आशुतोष बनर्जी व राजनांदगांव के रजनीकांत बक्सी क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौंथे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय वरीयता प्राप्त 38 खिलाड़ियों के अलावा कुल 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सोमवार को प्रतियोगिता के सामपन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

छत्तीसगढ़ चेस एसोसिएशन के निर्देशन में यूनाइटेड शतरंज संघ और महाराजा स्व. एमएस सिंहदेव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रतियोगिता में फाइनल राउंड खेला गया जिसमें बिलासपुर के उत्तम मिश्रा प्रतियोगिता के विजेता बने। पूरी प्रतियोगिता में विरोधी खिलाड़ियों पर दबदबा बनाए रखा और आखिरी रांउड तक वे हावी रहे। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। महापौर डा. अजय तिर्की व निगम के सभापति शफी अहमद कार्यक्रम ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए आगे भी इसी तरह से खेल जारी रखने को कहा। मेयर ने खिलाड़ियों को कहा कि हार व जीत से निराश होने की बजाय अपने खेल में निखार कैसे आ सकता है, इस पर ध्यान देना चाहिए। इससे एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है। सभापति शफी अहमद ने खिलाड़ियों के साथ आयोजन समिति को प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर गिरधरलाल देशमुख जबकि उनके सहयोगी नेशनल आर्बिटर हेमंत खुटे व एस भगत थे।

शतरंज भवन में टॉयलेट निर्माण के लिए पार्षद ने की एक लाख रुपए देने की घाेषणा: खिलाड़ियों की मांग पर निगम में मेयर इन कौंसिल के सदस्य हेमंत सिन्हा ने गांधी स्टेडियम के प्रवेश द्वार से लगे शतरंज भवन में टॉयलेट निर्माण के लिए पार्षद मद से एक लाख रूपए देने की घोषणा की और कहा कि अगर राशि कम पड़ी तो आगे भी मदद करेंगे। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ध्यान दिलाया कि टॉयलेट नहीं होने से परेशानी होती है।

खबरें और भी हैं...