अंबिकापुर| कबीर आश्रम में रविवार को मानिकपुरी पनिका समाज के सदस्यों की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजेंद्र प्रसाद दास को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में अकबर दास उपाध्यक्ष, दुर्गाशंकर दास सचिव, महतो दास सहसचिव, रघुनाथ दास कोषाध्यक्ष, मुनेश्वर दास महंत संरक्षक एवं वेद प्रकाश महंत को व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता घूरनदास ने की। कार्यक्रम में समाज के जिलाध्यक्ष परशुदास तथा रामलखन दास एवं शोभित दास उपस्थित थे।