अंबिकापुर| जिला बास्केटबाल संघ की सामान्य सभा की बैठक गांधी स्टेडियम में बास्केटबाल ग्राउंड पर आयोजित की गई। संघ के सचिव राजेश प्रताप सिंह द्वारा संघ के पिछला कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार अग्रवाल ने वर्ष भर के कार्यों का उल्लेख करते हुए अगले अध्यक्ष पद के लिए आदित्येश्वर शरण सिंह देव का नाम प्रस्तावित किया। इसे संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। संघ का संरक्षक अजय अग्रवाल को बनाया गया है। उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, शैलेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल को बनाया गया। सह सचिव सुनील अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, श्यामा तिवारी, उमेश चौधरी, दीपक सोनी एवं सतीश कश्यप हैं। कोषाध्यक्ष विजय सिंह, वरिष्ठ सदस्यों में सचिन त्रिपाठी, महादेव सोनी, धनेश प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, डबल राय, विनोद सिंह, विक्रम सिंह तोमर, रघुनाथ मुखर्जी, अभिमन्यु सिंह, भीम सिंह, दुर्गादत्त त्रिपाठी, संदीप सिंह, आलोक सिंह, सतीश बारी, गौरव सिंह, सौरभ सिन्हा, विशाल शर्मा हैं।