पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबिकापुर| पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में पतंजलि योग समिति,भारत

अंबिकापुर| पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में पतंजलि योग समिति,भारत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में पतंजलि योग समिति,भारत स्वाभिमान न्यास, महिला पतंजलि योग समिति,युवा भारत,पतंजलि किसान सेवा समिति एवं गायत्री परिवार की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक में संभागीय प्रभारी अजय गुप्ता ने आगामी योग गौरव प्रतियोगिता के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने की कड़ी में उक्त याेग गौरव प्रतियोगिता कारगर सिद्ध होगा। प्रतियाेगिता अागामी 3 जून को सुबह 9 बजे से स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की जाएगी। एकल प्रतियोगिता में 10से 16 एवं 17 से 35 आयु समूह के महिला पुरूष की एवं 35से ऊपर आयु वर्ग के महिला पुरूष प्रतिभागी होंंगे। इसके अतंर्गत एकल एवं समूह में प्रथम आने वाले महिला पुरुष प्रतिभागी को राज्य स्तर के लिए चयन एवं पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में कमलेश साेनी, ममता अग्रवाल, अवंतिका गजोरिया, पूनम पाण्डेय, विजय गजाेरिया, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, अशाेकानन्द शास्त्री, आनन्द श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार विशी, अम्बिका शुक्ला, नीरज शुक्ला उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...