पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल से नहीं लौटी नर्सें, प्रबंधन ने कार्रवाई की दी चेतावनी

हड़ताल से नहीं लौटी नर्सें, प्रबंधन ने कार्रवाई की दी चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्सों की हड़ताल खत्म नहीं होने से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आदेश जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि वे वापस नहीं लौटी तो हड़ताल की अवधि को अवकाश में स्वीकृत नहीं किया जाएगा बल्कि इसे ब्रेक इन सर्विस माना जाएगा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की 63 में से 48 नर्सें हड़ताल में है जबकि अन्य 15 छुट्‌टी पर चली गई हैं। इससे यहां का कामकाज प्रभावित हो गया है। हालांकि प्रबंधन द्वारा प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट व संविदा नर्सों से यहां का काम चलाया जा रहा है पर आपरेशन वाले काम पूरी तरह बंद हो गए हैं। चार दिन के भीतर सिर्फ दो ही आपेरशन हो पाए हैं। दोनों पहले दिन ही हुए थे। इस दौरान थोड़ी भी दिक्कत होने से डाक्टर अब आपरेशन वाले केस लेने से बच रहे हैं। इससे आपरेशन वाले मरीज लौट जा रहे हैं।

हालांकि प्रबंधन डाक्टरों द्वारा आपरेशन नहीं करने की बात से इनकार कर रहा है। प्रबंधन का कहना है कि अापरेशन के लिए मना नहीं किया गया पर अब ऐसे मरीज ही अब यहां नहीं आ रहे हैं। वास्तविकता चाहे जो भी है पर अस्पताल के आंकड़े यही बता रहे हैं कि अब डाक्टर भी आपरेशन वाले केस से बच रहे हैं। अस्पताल में औसत रोज गाइनिक में तीन से चार व सर्जिकल व आर्थो डिपार्टमेंट में तीन-चार आपरेशन होते हैं।

संविदा नर्सिंग स्टाफ के साथ 6 स्टूडेंट की लगा रहे ड्यूटी

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जीवनदीप, एनआरएचएम सहित अन्य योजनाओं से 15 नर्सिंग स्टाफ हैं। तीन शिफ्ट की ड्यूटी में सभी वार्ड में एक-एक संविदा नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा रही है। इनके साथ छह स्टूडेंट की ड्यूटी लगती है। संविदा स्टाफ किस मरीज को क्या दवा देनी है, इसके बारे में स्टूडेंट को बताती है।

नोटिस के बाद नहीं लौटीं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई

स्टाफ नर्स स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कर्मी हैं। यदि हड़ताल से मरीज को परेशानी होती है तो उनके खिलाफ अनुशासानात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वे खुद जिम्मेदार होगीं। नर्सिंग स्टूडेंट से काम ले रहे हैं। -डा. एके जायसवाल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, मेडिकल कॉलेज अस्पताल

खबरें और भी हैं...