- Hindi News
- National
- मौसम साफ, 24 घंटे में बढ़ा 2 डिग्री पारा, 38 डिग्री के पार शहर का अधिकतम तापमान
मौसम साफ, 24 घंटे में बढ़ा 2 डिग्री पारा, 38 डिग्री के पार शहर का अधिकतम तापमान
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर
चक्रवात के छंटने के बाद दिन में निकल रही तीखी धूप से मौसम का मिजाज भी बदलने लगा। तापमान में लगातार बढ़ रहा है। चौबीस घंटे में ही शहर का अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर सोमवार को 38.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वैसे वातावरण में नमी की वजह से रात का तापमान अभी भी सामान्य से कम रह रहा है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। चक्रवात के प्रभाव से पिछले दिनों शहर सहित जिले में हुई बारिश से न केवल न्यूनतम तापमान बल्कि अधिकतम तापमान में काफी कमी दर्ज की गई