पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम से विस्थापित परिवार बोले आवंटित जमीन का पट‌्टा दिलाएं

सीएम से विस्थापित परिवार बोले- आवंटित जमीन का पट‌्टा दिलाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर | सरगुजा सहित बलरामपुर व सूरजपुर जिले में बसाए गए विस्थापित परिवारों ने मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह से आवंटित भूमि का पट्‌टा दिलाने व छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता के आधार 165(7)(7ख) में संशोधन करने की मांग की है।

नगर निगम के पार्षद निरंजन राय ने इसके संबंध में सोमवार को बटवाही में मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम में उन्हें ज्ञापन सौंपा। निरंजन राय ने सीएम को सौपें ज्ञापन में बताया है कि देश के विभाजन के कारण पूर्वी पाकिस्तान क्षेत्र से विस्थापित परिवारों को मुआवजा में सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में बसा कर कृषि योग्य जमीन शासन से मिली थी। तब पुनर्वास नीति के तहत कई विस्थावित परिवारों को आवंटित भूमि का स्वामी हक पट्‌टा नहीं मिला। ये परिवार अपनी जमीन पर काबिज तो हैं लेकिन स्वामी पट्‌टा नहीं मिलने से कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। इसके साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता के आधार 165(7)(7ख) में संशोधन करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि संहिता में संशोधन नहीं होने से भूमि स्वामी अपनी जमीन के किसी अंश को बेचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर से इसके लिए अनुमति लेनी पड़ती है।

खबरें और भी हैं...