मुख्यमंत्री को महिला ने भेंट की मशरुम
अंबिकापुर| लुंड्रा जनपद पंचायत के ग्राम बटवाही में आयोजित प्रगति व आवास मेले में शामिल होने के बाद वापस रायपुर लौटते वक्त बटवाही की मशरुम उत्पादक फ्लोरा एक्का ने मुख्यमंत्री को हेलीपैड पर मशरुम भेंट किया। फ्लोरा ने बताया कि मशरुम उत्पादन का प्रशिक्षण उसने अम्बिकापुर स्थित बॉयोटेक प्रशिक्षण संस्था से लिया है। वह अब अपने घर में ही मशरुम उत्पादन कर रही है।