पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेवानिवृत्त बीईओ जायसवाल को हिंदी साहित्य परिषद ने दी विदाई

सेवानिवृत्त बीईओ जायसवाल को हिंदी साहित्य परिषद ने दी विदाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| पिछले दिनों सेवानिवृत्त हुए बीईओ एसपी जायसवाल को हिंदी साहित्य परिषद की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। श्री जायसवाल को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह मे बीडी लाल ने श्री जायसवाल को एक कुशल प्रशासक के साथ मिलनसार व्यक्ति एवं साहित्यकार बताया। बबनजी पांडेय ने उन्हें सरल, सहज एवं कार्य के प्रति ईमानदार बताया। प्राचार्य संध्या सिंह ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। पूर्णिमा पटेल ने इस मौके पर गीत गाकर माहौल को भावपूर्ण बना दिया। मीना वर्मा ने उन्हें एक अत्यंत सरल ह्दय व्यक्ति बताया। राजनारायण िद्ववेदी ने साहित्य परिषद में उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया। सभा को गीता द्विवेदी एवं अंचल सिन्हा ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन विनोद तिवारी ने एवं आभार प्रदर्शन रंजीत सारथी ने किया। इस मौके पर विजय दमाली, दिग्विजय सिंह ताेमर, विनोद सिन्हा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...