पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़कों पर आते ही धूल से परेशानी, छिड़काव भी नहीं

सड़कों पर आते ही धूल से परेशानी, छिड़काव भी नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| शहर में घर से सड़कों पर आते ही लोगों को धूल फांकना पड़ रहा है। सड़कों पर धूल का गुबार है। वाहनों के गुजरने के बाद धूल से सड़कें दिखाई नहीं देती। रिंग रोड में यह समस्या अधिक है। पार्षदों की शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। गर्मी तेज होने के बाद समस्या बढ़ गई है। रिंग रोड के अलावा शहर के भीतर सड़के खराब है। करीब 100 करोड़ की लागत से रिंग का काम चल रहा है। बरसात से पहले काम पूरा होना था लेकिन अभी तक आधे सड़क भी तैयार नहीं हुई है। निर्माण के लिए गडढे खोदकर छोड़ दिए गए है जिससे धूल उड रही है। शहर के भीतर की सड़कें टूट चुकी है लेकिन निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इधर धूल से निपटने कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि रोज पानी छिड़कना मुश्किल है। सुबह पानी डालते हैं, दाे घंटे बाद फिर धूल उड़ने लगती है। सड़कों के निर्माण के बाद ही समस्या दूर होगी।

खबरें और भी हैं...