पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला, सिर पर गहरी चोट

पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला, सिर पर गहरी चोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौरपुर थाना अंतर्गत ग्राम विमला के सरनापारा में सोमवार को पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से एक महिला कुएं में गिरकर घायल हो गई। कुएं में पानी कम होने से उसे सिर में गंभीर चोट आई है। महिला को कुएं से निकालकर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर है।

ग्राम विमला के सरनापारा निवासी शामो बाई 40 वर्ष सोमवार की सुबह घर के पीछे स्थित कुएं से पानी भर रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में िगर गई। पानी कम होने से अंदर पड़े पत्थरों से उसके सिर में गंभीर चोट आई जिससे वह बेहोश हो गई। आवाज सुनकर परिजन व आस-पास के लोग पहुंचे। उन्होंने कुएं से किसी तरह उसे बाहर निकाला और राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने से डाक्टरों ने उसे रिफर कर दिया।

खाट बांधकर रस्सी के सहारे निकाला बाहर

सिर में गंभीर चोट आने से शामो बाई बेहोश हो गई थी। उसे निकालने ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे कुएं में खाट डाली। कुछ ग्रामीण नीचे उतरे। इसके बाद खाटकर के सहारे खींचकर बाहर निकाला।

मिर्गी का दौरा पड़ने से आग में गिरकर बालिका झुलसी

अंबिकापुर|
रविवार को नवागढ़ में घर में अकेली एक बालिका मिर्गी का दौरा पड़ने से आग में गिरकर झुलस गई। नवागढ़ निवासी पिंकी 9 वर्ष रविवार को घर में अकेली थी। परिजन पास में ही एक घर में गए थे। इसी दौरान पिंकी को मिर्गी का दौरा पड़ा अौर वह चूल्हे में गिर गई। चूल्हे में आग जलने से वह झुलस गई। परिजन आए तो उन्हें पता चला। पेट व अन्य हिस्से आग के संपर्क में आने से झुलस गया था।

खबरें और भी हैं...