पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक रेडियोलाजिस्ट ने दिया इस्तीफा और दूसरा छुट्टी पर अस्पताल में सोनोग्राफी बंद

एक रेडियोलाजिस्ट ने दिया इस्तीफा और दूसरा छुट्टी पर अस्पताल में सोनोग्राफी बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| मेडिकल कालेज अस्पताल में रेडियोलाजी विभाग के एक डाक्टर के इस्तीफा दे देने व दूसरे डाक्टर के लंबी छुट्‌टी पर चले जाने से मरीजों की सोनोग्राफी जांच बंद हो गई है। इससे अस्पताल प्रबंधन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आउटसोर्सिंग में मरीजों की सोनोग्राफी जांच कराने की व्यवस्था कराई गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रेडियोलाजी विभाग के डा. सुजीत अग्रवाल द्वारा एक महीने पहले इस्तीफे का आवेदन कालेज प्रबंधन को दिया गया था। इसके बारे में अस्पताल में जानकारी नहीं थी। इस्तीफे के आवेदन के बाद एक महीने का उनका टर्म शुक्रवार को हुआ तो वे ड्यूटी पर नहीं आए। इधर पहले से रेडियोलाजी विभाग की डा. सरिता सिंह 7 जून तक छुट्‌टी पर गई हैं। इससे शुक्रवार को अस्पताल में सोनोग्राफी बंद हो गई। प्रबंधन ने जब डा. सुजीत के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वे इस्तीफा दे चुके हैं और शुक्रवार को ही एक महीने का उनका टर्म पूरा हो गया है। इससे अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में आउट सोर्सिंग से सोनोग्राफी की जांच के लिए एक प्राइवेट फर्म से एग्रीमेंट किया। अब दूसरे डाक्टर के छुट्‌टी से वापस लौटने तक मरीजों की सोनोग्राफी जांच बाहर में ही होगी।

खबरें और भी हैं...