पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सीएम को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सीएम को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरमिरी| ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष कश्यप की अगुवाई में 12 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में चिरमिरी में बंद पड़ी कोयला खदानों को शुरू कराने, रीजनल अस्पताल को सर्व सुविधा युक्त बनाकर स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू कराने, चिरमिरी को जंगल सफारी में डेवलप करने, बड़ा बाजार छोटा बाजार में लगी भू-आग को बुझाने, कोयला उत्पादित क्षेत्रों का समतलीकरण करने, अंबिकापुर जबलपुर ट्रेन के नागपुर हाल्ट में स्टापेज देने, एसईसीएल सेवानिवृत्त कर्मचारियों से उनके आवास वापस न लेते हुए एक निर्धारित शुल्क पर देने समेत अन्य मांगें गई हैं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी वरुण शर्मा, ओपी प्रीतम, शिवांस जैन, अनिमेष सिंह, विकास पाल, सुधीर अग्रवाल, चंद्रभान, राहुल कश्यप, फिरोज खान समेत अन्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...