बलरामपुर| रविवार दोपहर अंबिकापुर-रामानुजगंज रोड में गौरव पथ के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर को तोड़ दूसरी ओर खड़े मिनी ट्रक से जा टकराया। हादसे के वक्त कई लोग सड़क पर मौजूद थे जो बाल-बाल बच गए। बताया गया कि औरंगाबाद से अंबिकापुर की ओर जा रहा ट्रेलर गौरव पथ के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी ओर खड़े मिनी ट्रक से जा टकराया। मिनी ट्रक में सवार लोग बाल-बाल बच गए।