पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबिकापुर रायगढ़ एनएच में सोनतरई के पास शनिवार की रात हादसा,

अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच में सोनतरई के पास शनिवार की रात हादसा,

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच में सोनतरई के पास शनिवार की रात हादसा, सड़क निर्माण के लिए रखा गया मटीरियल

भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

शनिवार की रात अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच में सोनतरई के पास निर्माणाधीन सड़क में रखी गिट्‌टी के ढेर से तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर दूर फेंका गए। हादसे में चोट आने से बाइक में बैठे दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों को सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल किशोर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि सीतापुर थाना अंतर्गत ग्राम वंदना के ऊपरपारा निवासी 19 वर्षीय रुपसाय पिता शंकर राम शनिवार की रात अपने साथी रायगढ़ जिले के ग्राम विजयनगर निवासी 16 वर्षीय विजय राम के साथ बाइक में सीतापुर जा रहा था। वे सोनतरई के पास पहुंचे थे कि सड़क में रखी गिट्‌टी के ढेर से बाइक टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों सड़क पर दूर फेंका गए। गंभीर चोट आने से दाेनों बेहोश हो गए। आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और दोनों को उन्होंने सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस व घायलों के परिजन पहुंचे। यहां इलाज के दौरान रुपसाय की कुछ समय बाद मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन सड़क में गिट्‌टी रखी गई थी। इसी वजह से हादसे की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...