पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरआई भर्ती परीक्षा में कंप्यूटर व मैथ्स के पूछे 50 सवाल

आरआई भर्ती परीक्षा में कंप्यूटर व मैथ्स के पूछे 50 सवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में रविवार को व्यापमं द्वारा दो भर्ती परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आयोजित की गई। सुबह आरआई तो दोपहर में दूसरी पाली में ट्राइबल विभाग में मंडल संयोजक के पद के लिए भर्ती परीक्षा हुई। दोनों परीक्षाओं के लिए व्यापमं द्वारा नौ-नौ केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण सम्मन्न हुई। आरआई की परीक्षा में मैथ्स व कम्प्यूटर के सवालों में उम्मीदवार उलझे रहे। प्रश्नपत्र में डेढ़ सौ सवाल पूछे गए थे जिसमें 50 प्रश्न मैथ्स व कम्प्यूटर साइंस के थे।

आरआई की परीक्षा में छत्तीसगढ़ के समसामयिक विषय पर सवाल आए थे। एक सवाल मार्च 2017 की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य में कृषक क्लब में किसानों की संख्या से जुड़ा पूछा गया था। उम्मीदवारों ने कहा कि सवाल सामान्य थे लेकिन मैथ्स व कम्प्यूटर साइंस के सवाल उलझाने वाले थे। आरआई की परीक्षा में 3385 उम्मीदवार शामिल हुए जबकि 1060 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। मंडल संयोजक की भर्ती परीक्षा में 3142 परीक्षार्थी शामिल हुए। 806 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।

शहर में एक ही दिन व्यापमं ने आरआई व मंडल संयोजक की भर्ती परीक्षाएं, दोनों परीक्षाओं के लिए शहर में थे 9 केंद्र

दोनों परीक्षाओं के लिए बनाए गए थे नौ केंद्र: व्यापमं द्वारा दोनों परीक्षाओं के लिए शहर में पीजी कालेज, गर्ल्स पीजी कालेज, पालीटेक्निक कालेज, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, नगर निगम हायर सेकेंडरी स्कूल, मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल, मणिपुर हायर सेकेंडरी स्कूल सहित नौ केंद्र बनाए गए थे। आरआई की परीक्षा सुबह 9 बजे से सवा 12 बजे तक हुई जबकि आरआई की परीक्षा दोपहर 2 बजे से सवा पांच बजे तक हुई।

गड़बड़ी रोकने व्यापमं ने किए थे पुख्ता इंतजाम

गड़बड़ी रोकने के लिए व्यापमं द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों में व्यापमं ने अपने पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे। प्रशासन व व्यापमं की उड़नदस्ता टीम भी केंद्रों का भ्रमण करती रही। इसके अलावा केंद्रों में पेंसिल, प्रवेश पत्र व आईडी के अलावा कोई दूसरी चीज ले जाने पूरी तरह से वर्जित था। अभ्यर्थियों का मोबाइल बाहर ही जमा कर लिया गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद सभी को मोबाइल वापस किया गया।

खबरें और भी हैं...