पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महान नदी पर अगले साल तक तैयार होगा पुल 13.76 करोड़ की मंजूरी, 12 पंचायतों को लाभ

महान नदी पर अगले साल तक तैयार होगा पुल 13.76 करोड़ की मंजूरी, 12 पंचायतों को लाभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महान नदी पर नया पुल बनाने की शासन ने मंजूरी दे दी है। करीब दो साल पहले भारी बारिश मेंे महान नदी पर बना पुल टूट गया था। करीब पौने चौदह करोड़ की लागत से पुल का निर्माण अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके लिए जल्द ही टेंडर की प्रकिया होगी। सब कुछ ठीक रहा तो जून तक पुल निर्माण का काम भी शुरू होने की उम्मीद है।

अंबिकापुर से प्रतापपुर के रास्ते में केरता के पास महान नदी में सेतु विभाग द्वारा बनाया गया पुल दो साल पहले टूट गया था। इसके बाद इलाके के दर्जन भर पंचायत के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए शासन ने दो करोड़ की लागत से रपटा निर्माण की मंजूरी दी। रपटा बनने के बाद नौ महीने तक आवागमन की सुविधा मिलती रही लेकिन ज्यादा बारिश के दिनों मंे महान नदी पर नाव का ही सहारा है। नए सिरे से पुल निर्माण के लिए सेतु विभाग ने प्रस्ताव काफी पहले भेजा लेकिन वित्त विभाग के आपत्ति कर देने से मामला लटका हुआ था। इस बीच शासन ने पुल निर्माण के लिए 13 करोड़ 76 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में सेतु विभाग के ईई एसके महापात्रा ने बताया कि पुल के लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया होगी। जून तक पुल का काम शुरू होने की उम्मीद है। महान नदी पर करीब 12 मीटर चौड़ा पुल बनाया जाएगा।

खर्रा-खोंड पुल निर्माण को भी मंजूरी: ओड़गी ब्लॉक मेंे रेण नदी पर टूटे दो बड़े पुल मेंे एक के निर्माण को भी शासन से मंजूरी मिल गई है। सेतु विभाग द्वारा खर्रा-खोंड़ के बीच नौ करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसी इलाके मेंे कुप्पा-लांजित मार्ग में टूटे दूसरे पुल को बनाने स्वीकृति का इंतजार है। इसके लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजा है। गौरतलब है कि दो साल पहले भारी बारिश के दौरार महान व पांगन नदी के अलावा रेण नदी पर बने दो पुल एक साथ टूट गए थे।

सड़क का भी चल रहा है काम

प्रतापपुर से अंबिकापुर के बीच सड़क निर्माण का काम इन दिनों चल रहा है। छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम द्वारा इसका निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन सड़क का काम सुस्त रफ्तार से चलने के कारण इसके अगले साल तक ही पूरा होने की उम्मीद है। सड़क के साथ अब इस पुल के निर्माण को मंजूरी मिलने से लोगों को राहत मिली है।

नया पुल बनने से इन गांवों को मिलेगी राहत

महान नदी में पुल टूटने के कारण कई पंचायत प्रभावित हैं। नया पुल बनने के बाद केरता सहित मानपुर, पंपापुर, जगरनाथपुर, धरमपुर, खड़गवांकला, गुडरुडांड़, ढढ़िया, रेवतपुर सहित कुछ और पंचायतों को राहत मिलेगी। बारिश मेंे यहां के लोगांे को दूसरे रास्ते मंे घूमकर या फिर नाव के सहारे प्रतापपुर व अंबिकापुर के बीच का सफर करना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...