पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैगा के जंगल में भालू के हमले से ग्रामीण घायल

पैगा के जंगल में भालू के हमले से ग्रामीण घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| मैनपाट क्षेत्र के पैगा के जंगल में शनिवार को एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीण ने काफी देर तक संघर्ष किया लेकिन भालू ने पंजों से नोंचकर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया जिससे वह वहीं बेहोश हो गया।

इसी बीच शोर सुनकर पास में ही लकड़ी काट रहे कुछ ग्रामीण टांगी लेकर पहुंचे। यह देखकर भालू वहां से भाग गया जिससे घायल की जान बच गई। घायल का मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम कमलेश्वपुर निवासी 55 वर्षीय जदुआ गोड़ शनिवार को अपने साले की बेटी की शादी का कार्ड बांटने के लिए पैदल ग्राम पैगा जा रहा था। इसी दौरान पैगा के जंगल में पीछे से भालू ने हमला कर उसे दबोच लिया। जदुआ ने संघर्ष कर बचने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहा। भालू ने पंजो से नोंचकर उसे घायल कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया। इस बीच शोर सुनकर आस-पास में लकड़ी काट रहे कुछ ग्रामीण टांगी लेकर पहुंचे। यह देखकर भालू घायल को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने जदुआ को उठाकर उसे घर तक छोड़ा।

खबरें और भी हैं...