पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहुल के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, 30 हजार भीड़ जुटाने का टारगेट

राहुल के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, 30 हजार भीड़ जुटाने का टारगेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को संभाग के पांचों जिलों के पदाधिकारियों की बैठक लेते टीएस सिंहदेव।

भास्कर संवाददाता|अंबिकापुर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 24 अप्रैल को सीतापुर में किसान सम्मेलन के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने रविवार को संभाग के पांचों जिलों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों को बैठक लेकर कार्यक्रम में 30 हजार लोगों को जुटाने का टारगेट दिया है।

उन्होनंे कहा कि जितना अधिक भीड़ जुटाएंगे चुनाव में उसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में भ्रष्टाचार, किसानों के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला जाएगा।श्री सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा जिले में कांग्रेस के विधायक लगातार चुनकर आते रहे हैं और इसे आगे भी जारी रखा जाये इस लिहाज से चुनाव के पूर्व यह कार्यक्रम काफी अहम है। इस कार्यक्रम के जरिए सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगों तक पहंुचाया जाएगा। सरगुजा एवं जशपुर जिले के पदाधिकारी इस बात पर ध्यान दें कि यहां से अधिक से अधिक भीड़ पहंुचे। बैठक में सीतापुर विधायक अमरजीत भगत एवं लुंड्रा के विधायक चिंतामणी महाराज ने भी कार्यक्रम को लेकर अपने सुझाव दिए। सम्मेलन की जानकारी बूथ लेबल तक पहंुचाने को कहा गया है ताकि अधिक से अधिक लोग यहां पहंुच सकें। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बलरामपुर जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, कोरिया जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, सूरजपुर जिलाध्यक्ष विंध्येश्वर शरण सिंह देव एवं जशपुर जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल, नगर निगम के निगम सभापति शफी अहमद, मौज्ूद थे। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंहदेव सोमवार को सम्मेलन के स्थल चयन के लिए सीतापुर जाएंगे।

24 अप्रैल को सीतापुर में किसान सम्मेलन में शामिल होंगे राहुल गांधी

खबरें और भी हैं...