पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्मार्ट बनेंगे चार गांव, यहां शहर जैसी मिलेंगी सभी सुविधाएं, वेस्ट मैनजमेंट के लिए डोर टू डोर सेवा भी

स्मार्ट बनेंगे चार गांव, यहां शहर जैसी मिलेंगी सभी सुविधाएं, वेस्ट मैनजमेंट के लिए डोर टू डोर सेवा भी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर, पत्थलगांव एनएच से लगे लुंड्रा ब्लाक के रघुनाथपुर, सुमेरपुर, बटवाही व लमगांव पंचायत रुर्बन डेवलपमेंट के मॉडल बनेंगे। शहर की तर्ज पर यहां घर-घर में वाटर सप्लाई के साथ शिक्षा, व स्वास्थ्य की स्मार्ट सुविधाएं मिलेंगी। गांवों के सभी स्कूल में स्मार्ट क्लास तैयार किए जाएंगे।

पूरा प्रोजेक्ट तीन साल का है और इस पर 70 करोड़ से अधिक खर्च होंगे। वाले समय में चारों पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह सोमवार को बटवाही में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। देश भर को स्वच्छता में राह दिखाने वाले अंबिकापुर के वेस्ट मैनजमेंट माडल की तर्ज पर गांवों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर उसका निपटारा किया जाएगा। इसके लिए सभी गांव में 30-30 महिलाओं को ट्रेंड किया है। कचरे के निपटारे के लिए गांव में ही एसएलआएम सेंटर तैयार किए हैं, जबकि डाेर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए रिक्शे दिए जाएंगे। साथ ही गांव में सुविधाएं डेवलप की जाएंगी, जबकि रोजगार के अवसर तैयार किए जाएंगे। गांव में आधुनिक लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। गांव को फ्री वाईफाई जोन किया जाएगा। करीब आठ हजार की आबादी वाले चारों गांव लोगों के लिए रोजगार के अवसर तैयार किए जाएंगे। डेयरी प्रोजेक्ट इस मिशन में पहली शुरूआत होगी। अंबिकापुर शहर से ये चारों गांव करीब 12 किमी दूर हैं। साधन सुविधाओं के मामले में ये गांव पिछड़े हैं।

3 साल के इस प्रोजेक्ट में 70 करोड़ से अधिक खर्च होंगे, भविष्य में नगर पंचायत का मिलेगा दर्जा

गांव में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए तैयार किया गया एसएलआरएम सेंटर।

कम्यूनिटी बेस होगी सुविधाएं टैक्स भी खुद तय करेंगे

जिला पंचायत के अधिकारियों ने बताया पूरी व्यवस्था कम्यूनिटी बेस होगी, ताकि संचालन में दिक्कत न आए। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन से लेकर पानी आदि का बिल गांव के लोग खुद तय करेंगे। डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए 10 से 15 रुपए माह में, इसी तरह से रोड लाइट के मेटनेंस आदि के लिए 10 रुपए जबकि पानी के लिए 50 रुपए प्रति माह बिल निर्धारित किया जाएगा।

सोलर सिस्टम बेस्ड होगी वाटर सप्लाई

गांव में रोड लाइट और पेयजल सप्लाई की व्यवस्था सोलर सिस्टम बेस होगी। पीएचई और क्रेडा को इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा गया है। दो महीने में यहां पानी और रोड लाइट की व्यवस्था हो जाएगी। नल जल योजना से घर-घर में पानी पहंुचाया जाएगा।

अभियान के लिए प्रशिक्षित महिलाओं से चर्चा करतीं कलेक्टर

गांवों में शहर जैसी मिलेंगी सुविधाएं: कलेक्टर

कलेक्टर किरण कौशल ने बताया कि रुर्बन मिशन के तहत चारों गांवों के लिए पूरा प्लान इस हिसाब से बना है, जिससे लोगों को शहरा की तर्ज पर अधिक से अधिक सुविधाएं मिलेंगी। आने वाले समय में इसी तर्ज पर दूसरे ब्लाॅकों में इसी तरह काम किया जाएगा।

शिक्षा और स्वास्थ्य में ये मिलेंगी स्मार्ट सुविधाएं

गांव के प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूलों मंे तैयार किए जाएंगे स्मार्ट क्लास

प्रोजेक्टर के माध्यम से होगी पढ़ाई, बड़े शिक्षण संस्थानों से जुड़ेंगे स्कूल

एक हजार बच्चों को मिलेगा इसका मिलेगा लाभ

गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को होंगी सभी सुविधाएं

गांव में एम्बुलेंस की सुविधा ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल लाया जा सके

चारों गांवों में वाटर सप्लाई के साथ सड़क और बिजली की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। अंबिकापुर पत्थलगांव एनएच से ये गांव लगे हुए हैं और इसी आधार पर एनएच से गांव तक सड़क तैयार की जाएगी। गांव की सभी सड़कें कंक्रीट की बनाई जाएंगी। सभी सड़कों पर शहर की सड़कों की तरह स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।

एनएच तक गांवांे की होगी बेहतर कनेक्टिविटी

गावों में आवास योजना के तहत बनेंगे छह सौ मकान

गांवों में आवास योजना के तहत छह सौ लोगों के लिए मकान बनाए जाएंगे। सभी की स्वीकृति मिल गई है और सीएम के हाथों हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...