कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित
अंबिकापुर| सुभाषनगर में संचालित सरस्वती कॉलेज में बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के नियमित व स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि घोषित हो गई हैं। बीएससी प्रथम प्राणीशास्त्र 16 अप्रैल व भौतिक शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 17 को होगी। बीएससी द्वितीय वर्ष प्राणीशास्त्र 18, भौतिक शास्त्र 17 व रसायन शास्त्र 26 व 27 को होगी। बीएससी तृतीय वर्ष प्राणीशास्त्र 18, रसायन शास्त्र 28 व भौतिक शास्त्र 17 अप्रैल को होगी।