गौ जप महायज्ञ का हवन-पूजन के साथ समापन
अंबिकापुर| गौ संवर्धन व उत्थान के लिए देश में 31 मार्च से 15 अप्रैल तक चल रहे गौ जप महायज्ञ अभियान का रविवार को गांधीनगर प्रणव भवन में समापन हुआ। विश्व कल्याण व गौ संवर्धन के लिए गौ सेवा विभाग के स्वयं सेवक, कार्यकर्ता व समाज के प्रबुद्ध लोगों ने मंत्रोच्चार के साथ जाप व यज्ञ किया। देश में एक साथ लाखों लोगों ने महायज्ञ में आहूति दी और गौवंश के संवर्धन की कामना की। इस मौके पर विभाग संघचालक प्रणव चक्रवर्ती, जिला संघ चालक भगवान दास बंसल, विभाग प्रचारक राजकुमार चंद्रा, जिला प्रचारक ठाकुर राम, जिला कार्यवाहक अजय मिश्रा, गौ सेवा विभाग प्रमुख संपत सिंह चंदेल, राम प्रसाद गुप्ता, राजकुमार यादव उपस्थित थे।