लुंड्रा में शक्कर कारखाना और काॅलेज की मांग, सिंहदेव का सीएम को पत्र
अंबिकापुर| छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष व अंबिकापुर विधायक टीएएस सिंहदेव ने लुंड्रा क्षेत्र में शक्कर कारखाना और कालेज खोलने की मांग की है। सीएम सोमवार को इस क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने पत्र लिखकर इन मांगों पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि यह क्षेत्र की जरूरत और मांग रही है। शक्कर कारखाना खोलने से किसानों को जहां लाभ होगा वहीं कालेज खोलने से युवाओं को अंबिकापुर जाना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र में एक भी काॅलेज नहीं है।