ध्यानचंद क्लब, ट्राइबल टाइगर और सीए क्लब ने जीते अपने-अपने मैच
ध्यानचंद क्लब, ट्राइबल टाइगर और सीए क्लब ने जीते अपने-अपने मैच
अंबिकापुर| सरगुजा संडे हॉकी सुपर लीग प्रतियोगिता के तहत रविवार को पीजी कालेज मैदान में तीन मैच खेल गए। मैच के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव थे। रविवार को खेले गए पहले मैच में मेजर ध्यानचंद क्लब बी ने ईब वैली हीरोज जशपुर को 1 गोल से हरा दिया। दूसरे मैच में ट्राइबल टाइगर क्लब अंबिकापुर ने सीएम क्लब बिश्रामपुर ए को हराया। तीसरे मैच में सीए क्लब बिश्रामपुर ने ईब वैली हीरोज जशपुर को हराया।