पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज बटवाही में प्रगति व आवास मेला, सीएम होंगे शामिल

आज बटवाही में प्रगति व आवास मेला, सीएम होंगे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

जिले के लुंंड्रा ब्लाक के बटवाही में सोमवार को प्रगति एवं आवास मेले का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में 110 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यस किया जाएगा। इनमें 3 करोड़ 13 लाख 62 हजार रूपए की लागत से बनने वाले चंदनई रिवर जूना लखनपुर से पुटा खर्राडांड मार्ग व1 करोड़ 37 लाख की लागत का महारानीपुर प्योरपारा से पेट पटेलपारा लोकल नाला पर पुल निर्माण के भी काम हैं। कार्यक्रम में आवास योजना के तहत पांच सौ अधिक लोगों को आवास योजना के स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम में दूधसागर प्रोेजेक्ट तथा शहर की तरह रुर्बन मिशन के तहत शुरू होने वाले वेस्ट मैनजमेंट अभियान का भी शुभारंभ किया जाएगा। दोपहर साढ़े बाहर बजे इस कार्यक्रम शुरू होगा। सीएम हेलीकाप्टर से यहां पहुंचेंगे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, सांसद सहित क्षेत्र के विधायक शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...