आमेर में 2100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
जयसिंहपुरा खोर पंडा की प्याऊ हनुमान मंदिर से बुधवार को कलश यात्रा रवाना होकर सुपर बाजार, मान बाग, नरसिंह बाबा के दरबार पहुंची। कलश यात्रा में 2100 महिलाओ ने भाग लिया। भक्त प्रकाश सैनी ने बताया की कलश यात्रा से पूर्व विधि-विधान से मंत्रोचार कर पंडित द्वारा कलशों की पूजा-अर्चना की गई। कलश यात्रा में महिला-पुरुष और बच्चों ने भी भाग लिया। कलश यात्रा शाही-लवाजमा के साथ रवाना हुई, जिसमे भक्त नाचते-गाते भगवान के नारे लगाते हुए मानबाग के मुख्य बाजार से होते हुए नरसिंह मंदिर पहुंचे। मंदिर में 11 दिवसीय 21 कुंड का यज्ञ भी शुरू होगा। इस मौके पर महाराज बालक दास महाराज घनश्याम महाराज भी साथ रहे।