श्रीश्याम सेवा समिति नवयुवक मंडल के तत्वावधान में शनिवार को 15वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर 501 महिलाओं ने एक रंग की पोशाक में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा बैंड बाजे के साथ मावठा स्थित गोरा पार्वती मंदिर से रवाना होकर गांधी चौक के मुख्य बाजार से होते हुए सत्यम गार्डन पहुंची। कलश यात्रा को रवाना करने से पूर्व कलशों और निशान की पंडित द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इस वार्षिक महोत्सव के अवसर पर श्री श्याम सेवा समिति नवयुवक मंडल की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमे भक्तगण झूम उठे।
महा चंडी यज्ञ प्रारंभ
रायसर |सामरेडकलां ग्राम पंचायत के गांव अनोपुरा में स्थित सिद्ध बाबा के नव दिवसीय 21 कुंडीय चंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को निकली कलश यात्रा निकाली। जानकारी के अनुसार अनोपुरा स्थित सिद्ध बाबा के मंदिर में संत सत्यनारायण महाराज के सान्निध्य में नव दिवसीय 21 कुंडीय चंडी महायज्ञ के उपलक्ष में शनिवार को अनोपुरा गांव में स्थित ठाकुर जी महाराज के मंदिर से आचार्य पंडित हरी मोहन शास्त्री द्वारा कलशों की पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा कस्बे से होती हुई पहाड़ी पर स्थित सिद्ध बाबा के मंदिर पहुंची। आचार्य पंडित हरी मोहन शास्त्री ने बताया कि नव दिवसीय चंडी महायज्ञ शनिवार को कलश यात्रा के बाद से प्रारंभ हो गया एवं 27 मई को विशाल भंडारे के साथ पूर्णाहुति होगी।
रायसर