पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्लॉक कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा

ब्लॉक कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को छीतरोली के पास चौधरी होटल परिसर में पूर्व विधायक गंगादेवी वर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।

बैठक के दौरान नवमनोनीत कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल ने कार्यकर्ताओं से आगामी रणनीति की चर्चा करते हुए ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार करने पर चर्चा की साथ ही आगामी आ रहे विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर पार्टी की रीति नीति के बारे में आमजन को विस्तार से जानकारी देने के लिए कहा गया।

बैठक के दौरान ही कर्नाटक में सुबह से चल रही उठा पटक के बाद भाजपा के येदिरप्पा के बहुमत पेश न कर इस्तीफा देने के समाचार मिलने पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए खुशी जताई। बैठक में अवाणिया सरपंच मदन निठारवाल, जिला देहात कांग्रेस महामंत्री जगदीश शर्मा, कांग्रेस युवा के सीएम बधाला, युवा शक्ति मंच के बलबीर आमेरा, नाथूलाल चलावरिया, बद्री चलावरिया, गोपाल देवंदा, मोहन कड़वा, रामकवांर स्याक व तुलसी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...