कुंडा स्थित कीरो की ढाणी के पास टल्ले वाले हनुमान मंदिर में रविवार से नौ दिवसीय श्रीरामकथा का शुभारंभ हुआ।
कथा से पूर्व 151 महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ कीरो की ढाणी के पास से रवाना हुई। कलश यात्रा में महिलाएं नाचते गाते हुए चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा का मंदिर परिसर में पहुंचकर समापन हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर में कथावाचक श्यामदासजी महाराज के सानिध्य में कथा का शुभारंभ हुआ। बालकिशन शर्मा, सुरेश शर्मा, श्रवण शर्मा, राजेश शर्मा, अरविंद शर्मा मौजूद रहे।
आमेर. कीरो की ढाणी के पास रविवार को टल्ले वाले हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकालते भक्त। इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया।