आमेर| आमेर महल में देशी-विदेशी पर्यटकों को तिलक लगा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। महल में वर्ल्ड म्युजियम डे मनाते हुए राजकीय संग्रहालय व महल कर्मचारियों ने पर्यटकों के लिए महल में प्रवेश निःशुल्क रखा। महल अधीक्षक पंकज धीरेन्द्र ने बताया कि वर्ल्ड म्युजियम डे पर पुरातत्व विभाग की ओर से देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया। पर्यटकों ने आमेर महल घूमने आने पर ख़ुशी जाहिर की।