आमेट : विधिक शिविर में बताई योजनाएं
आमेट | ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष प्रतापसिंह राठौड़ के निर्देश पर एक्शन प्लान के तहत सरदारगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का कार्यक्रम हुआ। शिविर में पैनल अधिवक्ता प्रदीपसिंह राठौड़, पेरालीगल वॉलियंटर खुश्बू आचार्य ने नालसा विधिक सेवा योजना 2015 के तहत गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियांवयन के लिए विधिक सेवाएं आदिवासियों के अधिकारियों के संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं एवं नशा पीड़ितों व नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं तस्करी ओर वाणिज्यिक, यौन शोषण पीड़ितों और असंगठित कामगारों तक आवश्यक विधिक सेवाओं को संस्थागत बनाना आदि विधिक जानकारी दी।