पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज जल आपूर्ति बाधित रहेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट | शहरी जल योजना आमेट की सरदारगढ़ से आमेट तक बिछी पाइपलाइन के किशनपुरिया के पास फाटक के पास रोड निर्माण के काम से क्षतिग्रस्त हो जाने से बुधवार को जल वितरण व्यवस्था बाधित रहेगी। जलदाय विभाग सहायक अभियंता धन्नालाल ने बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से जवाहरनगर, लक्ष्मी बाजार, पापा कॉलोनी, न्यू चतरपुरा, हथाई, सूरबाई का मोहल्ला, हरणियों का भंवरिया, पीपली पोल, रामचौक, खाई बावड़ी, पुराना चतरपुरा में पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाएगी।

खबरें और भी हैं...