सड़क िनर्माण मंे घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप, दिया ज्ञापन
आमेट| राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम लिखा ज्ञापन एसडीएम कालूराम खौड़ को देकर आमेट केलवा निर्माणाधीन सड़क पर घटिया निर्माण होने की शिकायत कर जांच की मांग की। सचिव सीमा त्रिवेदी ने बताया कि आमेट केलवा रोड पर ठेकेदार घटिया निर्माण कर रहा है। ठेकेदार पुलियों में सीमेंट के पाइप डाल रहा है, इसमें बारिश के पानी की निकासी बिल्कुल नहीं होने से पुलियों का कोई महत्व नहीं हैं। ठेकेदार कंकरी और मिट्टी का घोल भी सही नहीं बनवा रहा है। गर्मी का मौसम होने के बाद भी तराई सही नहीं की जा रही है। रोड निर्माण कार्य तकनीकी तरीके से संतोषप्रद नहीं हो रहा हैं। आमेट में हाल ही में बने गौरवपथ भी एक दो माह में ही बिना मानसून के टूट गया है।