देवगढ़ में केंद्रीय स्कूल के भवन का काम शुरू हो
देवगढ़| जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायणसिंह सोलंकी ने भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिख देवगढ़ केंद्रीय विद्यालय के नवीन भवन के निर्माण को वापस शुरु कराने की मांग की है।
गौरतलब है कि बजट के अभाव में इस पर स्वीकृत हुए बजट पर रोक लगा दी गई थी। सोलंकी ने अपने पत्र में बताया कि 26 जून 2017 को केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति तत्कालीन सरकार के समय हुई थी। अध्यापन कार्य चालू करने के लिए 6 अगस्त 2010 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगढ़ के पुराने भवन को अध्यापन कार्य के लिए केंद्रीय विद्यालय को स्थानांतरित करने की स्वीकृति जारी हुई थी। तभी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में अध्यापन कार्य संचालित हो रहा है। केन्द्रीय विद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए कलेक्टर राजसमंद ने 2 जुलाई 11 को आमेट रोड पर 15 बीघा जमीन का निशुल्क आवंटन किया था।