अवैध बजरी दोहन करते दो ट्रैक्टर पकड़े
आमेट| अवैध बजरी खनन कर दोहन की बजरी की चोरी करने के आरोप में मंगलवार को खनिज विभाग ने नयाखेड़ा स्थित चंद्रभाग नदी से दो ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस को सौंपे। खनिज विभाग के फोरमैन दीपक ने बताया कि नयाखेड़ा के पास दो ट्रैक्टर अवैध बजरी दोहन कर ले जा रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक फरार हो गए। सूचना करने मौके पर पुलिस जाब्ता बुलवाया और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।