शिवनाथपुरा में विधिक शिविर में कानून के पहलुओं के बारे में बताया
आमेट| ताल्लुका विधिक सेवा समिति ने सोमवार को शिवनाथपुरा चावंड़ा माता मंदिर प्रांगण में पंचायत समिति सदस्य प्रवीण मेवाड़ा की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर लगा। अधिवक्ता प्रदीप सिंह राठौड़ और पैरालीगल वाॅलंटियर मनोज कुमार पंड्या ने पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत ऐसे पीड़िता या उसके आश्रितों को जिन्हें अपराध के परिणाम स्वरूप हानि या क्षति हुई है। उन्हेंं पुनर्वास की आवश्यकता है। उन्हें इस स्कीम के तहत आवश्यकतानुसार फायदा दिए जाने के बारे में जानकारियां दी।