- Hindi News
- National
- बिजली निगम कर्मचारियों ने बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग पर सौंपा ज्ञापन, दूसरा आरोपी गिरफ्तार
बिजली निगम कर्मचारियों ने बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग पर सौंपा ज्ञापन, दूसरा आरोपी गिरफ्तार
लाइन पर तार डालकर फॉल्ट करने वाले गिरोह को पकड़ने का है मामला
लावासरदारगढ़ | उप तहसील की सात पंचायतों के बीस से अधिक गांवों से गुजर रही 33 केवी और 11 केवी बिजली लाईन पर तार डालकर फॉल्ट करने वाले गिरोह के बाकी बदमाशों को एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तार नहीं होने पर नाराज बिजली कर्मचारियों ने बुधवार एसडीएम कालूराम खौड़ को ज्ञापन सौंपा। तीन दिन में बाकी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होने पर बिजली आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी हैं। वहीं पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। ज्ञापन में बताया कि 9 मई रात्री को धणोली और सीमाल के बीच 33 केवी लाईन पर तार डालने वाले गिरोह के एक बदमाश गाडरियावास उदयलाल पुत्र किशनलाल गाडरी को जेईएन दिनेश मीणा ने रंगे हाथ पकड़ कर कुंवारिया पुलिस को उसे सौंप दिया। आरोपी उदयलाल गाडरी ने को पूछताछ के दौरान गाडरियावास निवासी हीरालाल पुत्र किशनलाल गाडरी और देवीलाल पुत्र नंगजीराम गाडरी के नाम भी बताए पर इन में से पुलिस ने मंगलवार रात को एक आरोपी हीरालाल गाडरी पुत्र किशनलाल गाडरी को गिरफ्तार किया। तीन दिन में बाकी आरोपियों को अगर गिरफ्तार नहीं किया तो आमेट उपखंड के सभी अधिकारी और कर्मचारी आंदोलन करेंगे तथा आमेट उपखंड की बिजली आपूर्ति को बंद कर विरोध करेंगे। इधर, सीमाल, सरदारगढ़, ओलनाखेड़ा, गलवा, लोढियाणा, दोवड़ा, झौर गांवों के किसानों और ग्रामीणों ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि बाकी बदमाशों को 18 मई तक गिरफ्तार नहीं करने पर 19 मई को सीमाल जीएसएस के बाहर कांकरोली रोड पर ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के साथ धरना प्रदर्शन कर बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग करेंगे।