- Hindi News
- National
- राज्य स्तरीय सब जूनियर तैराकी शाहपुरा में 18 से, संभाग के 30 तैराक भी दिखाएंगे दम
राज्य स्तरीय सब जूनियर तैराकी शाहपुरा में 18 से, संभाग के 30 तैराक भी दिखाएंगे दम
उदयपुर | जिला तैराकी संघ की ओर से बी.एन. तरणताल पर 13 से 14 मई को 13वीं दायजी जोधसिंह स्मृति तैराकी प्रतियोगिता हुई जिसमें संभाग भर से हिस्सा लेने वाले 400 में से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 तैराकों का शाहपुरा में 18 से 20 मई तक होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि बालक वर्ग में युग चेलानी और बालिका वर्ग में हिमशिखा पोटलिया को टीम कप्तान नियुक्त किया है। तैराकी संघ के सचिव प्रदीप आमेटा ने बताया कि बालिका वर्ग प्रथम में पर्वत सिंह, चित्रांश चौहान, युग चेलानी, चिन्मय शर्मा, लक्षित चौधरी, वंशराज सिंह चौहान, इब्राहिम हबीब, हिमाक्ष, अनंत कालरा, भारत सिंह और सार्थक शर्मा, बालक वर्ग द्वितीय में सौम्य खमेसरा, यथार्थ सुखवाल, ध्रुव पालीवाल, धैर्य पालीवाल ओर मानस सुखवाल को चयनित किया है। इसी तरह बालिका वर्ग प्रथम में हिमशिखा पोटलिया, चारवी शर्मा, शौर्या राणावत, यशस्वी राणावत, मिताली वैष्णव, एंजल सुखवाल, दीप सोनी ओर इन्सा राणावत को तथा बालिका वर्ग चतुर्थ में शशि गौड़, कुलसीरत, मानस्वी सुखवाल और अदिति बहुगुणा को चयनित किया गया है।