आमेट | रामबारी के समीप चंद्रभागा नदी तट पर नगर पालिका से निर्मित प्री-कास्ट योजना में सामुदायिक शौचालय पर लगाई पानी की टंकियां तेज अंधड़ में उड़कर गिर गई। पिछले दिनों लोगों की सुविधा के लिए नगर पालिका आमेट की और से लगाए गए प्री-कास्ट योजना में सामुदायिक शौचालय का अभी तो उद्घाटन ही नहीं हो पाया की अचानक आए तेज अंधड़ से शौचालय के ऊपर लगी 6 में से 3 पानी की टंकियां नीचे गिर दूर उड़कर गिर गई। नगरपालिका के रख रखाव के अभाव में शौचालय में लगाई गई पानी की टोटियां भी कोई खोलकर ले गए। इधर, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी करणी सिंह ने बताया कि शौचालय पर रखी गई टंकियों में पानी नहीं होने से हवा के तेज की चपेट में आने से उड़कर नीचे गिर गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर पालिकाकर्मी मौके पर पहुंचे ओर टंकियां को वापस नगर पालिका में लेकर आए। इन टंकियों को वापस शीघ्र लगवाया जा रहा हैं।