पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालिका संस्कार शिविर के समापन पर श्रेष्ठ शिविरार्थी को किया सम्मानित

बालिका संस्कार शिविर के समापन पर श्रेष्ठ शिविरार्थी को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट | तेरापंथ सभा भवन में तेरापंथी सभा का 5 दिवसीय बालिका संस्कार निर्माण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष लाभचंद हिंगड़ ने की । मुख्य अतिथि मेवाड़ कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत और महामंत्री भूपेंद्र चाेरड़िया, डॉ. बलवंत चोरड़िया थे। समणी विनय प्रज्ञा ने कहा कि संस्कारों को जीवन में अपनाना चाहिए। समणी अक्षय प्रज्ञा ने शिविर का वृत पेश किया। शिविर में श्रेष्ठ शिविरार्थी दिव्यांशी बोथरा आमेट और श्रेष्ठ अनुशासित शिविरार्थी निकिता बाबेल बागौर को अतिथियों ने सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...