राजसमंद | जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यालय सहित आसपास के कस्बों में शनिवार शाम को कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। कांकरोली चौपाटी पर कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीयू गठबंधन की सरकार बनने पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
कुंवारिया| कस्बे की चौपाटी पर विजय प्रकाश सनाढ्य, संजय टांक, गोपाल सालवी, प्रदीप चावला, गोपाल पालीवाल, पारस सालवी, ओम प्रकाश चावला, महेश सेन, मदन, प्रकाश यादव, मोहनलाल सालवी, गिरीश दाधीच, विनय दाधीच सहित कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।
रेलमगरा| कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने का रास्ता साफ होने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार शाम को कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। इस दौरान ब्लॉक महामंत्री फतेह मोहम्मद रंगरेज, नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, रणजीत माहेश्वरी, लोकेश सुखवाल, प्रकाश तेली, हामिद मोहम्मद, रितेश तलेसरा, राकेश आमेटा आदि मौजूद थे।