आमेट | नगर के महालक्ष्मी काॅम्प्लेक्स में भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय बैठक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार पर व्यापक स्तर पर मंत्रणा हुई। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र लौहार, मीडिया प्रभारी जयसिंह भाटी,ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह भाटी, लूंबसिंह मंडावर, महामंत्री नारायणसिंह, हीरासिंह चौहान,औंकार सिंह, नगर ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार आदि मौजूद थे। बैठक में ओबीसी मोर्चा की नगर कार्यकारिणी के विस्तार,ओबीसी वर्ग के लोगों की सूची तैयार कर अधिकाधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने, बूथ और सह प्रभारियों की नियुक्तियों आदि पर विचार-विमर्श किया गया।